फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   elephant broken wall and gate

हाथी ने तोड़ी दीवार और उखाड़े गेट

Thu, 14 Jan 2016 05:15 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Thu, 14 Jan 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकले एक टस्कर हाथी ने बुधवार रातभर ग्राम पंचायत ध्रुवपुर में जमकर उत्पात मचाया। कई लोगों के मकान की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली, गेट उखाड़ दिए और करीब चार बीघा खेत चट कर रौंद डाला। लोगों ने रात भर हो हल्ला कर किसी प्रकार जंगल की ओर खदेड़ा। हाथी के इस प्रकार आबादी क्षेेत्र में धमकने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से हाथी को जंगल में रोकने की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार मध्य रात्रि में ध्रुवपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब लोगों ने हाथी के चिंघाड़ने के साथ अपने घर के गेट उखड़ने और दीवार टूटने की आवाज सुनी। लोगों ने हाथी को उनके आंगन में टहलते देख होश उड़ गए। गनीमत यह रही कि उस समय घर के बाहर कोई नहीं निकला। प्रधान संजय इष्टवाल ने बताया कि कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ग्राम ध्रुवपुर से सटे जंगल से रात के करीब 12 बजे एक विशालकाय टस्कर हाथी उनकी ग्राम पंचायत के आबादी क्षेत्र में घुस गया। हाथी ने उनकी करीब 20 फुट दीवार तोड़ डाली, सुलोचना भंडारी और मोहन सिंह रावत के मकान का गेट उखाड़ दिया और चहारदीवारी तोड़ दी। रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि हाथी को जंगल में रोकने के लिए उसके रास्तों पर आग जलाकर उसे जंगल में ही रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। ध्रुवपुर में हुए नुकसान का लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed