फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   elephant atteck the people.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथी ने किया तीन लोगों पर हमला

Tue, 10 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 10 May 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
elephant atteck the people.
हाथी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-कोटद्वार के बीच कोटद्वार की ओर आ रहे तीन लोगों पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से घबराए तीनों लोग खाई में गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। सोमवार रात को सतीचौड़ निवासी शशिकांत गौड़, रामणी काटल गांव निवासी विजय जखमोला और रामणी तच्छाली निवासी कल्याण सिंह एक मोटर साइकिल पर सवार होकर दुगड्डा से कोटद्वार आ रहे थे।

विज्ञापन


तभी पांचवी मील के पास मोड़ पर सड़क पर खड़ा हाथी का झुंड उन्हें दिखाई नहीं दिया और वे हाथी के झुंड के करीब पहुंच गए। विशालकाय हाथियों के झुंड को करीब देखकर तीनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इससे पहले की वे कुछ समझ पाते,  मोटर साइकिल को करीब देखकर एक हाथी चिंघाड़ते हुए उनकी ओर लपक पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने आनन-फानन में बाइक पीछे मोड़नी चाही, लेकिन तब तक हाथी ने उन पर सूंड़ से हमला कर दिया, जिससे उनकी बाइक सड़क पर गिर गई और वे तीनों लोग सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, वे चिल्लाते रहे लेकिन रात के अंधेरे में किसी ने उनकी मदद नहीं की। हाथियों के झुंड के जाने के बाद तीनों लोग हिम्मत जुटाकर किसी प्रकार सड़क तक आए और अपनी मोटर साइकिल उठाकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed