फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant attacked the person, slammed and broke the scooter

हाथी ने व्यक्ति पर किया हमला, पटक-पटक कर तोड़ा स्कूटर

Sat, 08 Oct 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:24 PM IST
सार

बल्ली से कोटद्वार की ओर आ रहे एक स्कूटर सवार पर हाथी ने हमला कर दिया।हाथी को सामने देख वाहन चालकों ने किसी तरह वाहनों को बैक कर हाथियों से दूरी बनाई।सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हवाई फायर कर हाथी के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा।

विज्ञापन
Elephant attacked the person, slammed and broke the scooter

विस्तार

बल्ली से कोटद्वार की ओर आ रहे एक स्कूटर सवार पर हाथी ने हमला कर दिया। व्यक्ति ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। हाथियों के एक झुंड ने स्कूूटर तोड़ दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात ठप रहा। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। े
विज्ञापन

शिक्षक सतीश देवरानी ने बताया कि शनिवार सुबह कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर करीब साढ़े नौ बजे अचानक हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ गया। हाथी को सामने देख वाहन चालकों ने किसी तरह वाहनों को बैक कर हाथियों से दूरी बनाई। इस दौरान स्कूटर सवार लैंसडौन निवासी धीरज सिंह को मोड़ पर हाथियों का झुंड नहीं दिखाई दिया। वो हाथी के इतने करीब पहुंचा गया कि स्कूटर मोड़ने से पहले हाथी ने उस पर हमला कर दिया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। गुस्साए हाथी ने स्कूटर को पटक-पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। एक घंटे तक हाथियों ने यातायात बाधित रखा। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हवाई फायर कर हाथी के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। तब जाकर आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

कोटद्वार-पुलिंड मार्ग पर हाथियों के एक व्यक्ति पर हमला करने और उसका स्कूटर तोड़ने की जानकारी है। वन कर्मियों को मौके पर भेजकर हाथी के झुंड को जंगल में खदेड़ दिया गया है। मार्ग पर खतरे को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। - अजय ध्यानी, रेंज अधिकारी कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed