फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Eid prayers at home

ईद-उल-जुहा पर लोगों ने घर पर ही अदा की नमाज

Sat, 01 Aug 2020 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers at home
कोटद्वार/दुगड्डा। ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। उन्होंने घरों में कुर्बानी दी और अल्लाह से मुल्क के अमन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन

शनिवार को कोटद्वार की मस्जिदों और ईदगाह में मात्र वहां के कर्मचारियों ने ईद की नमाज अदा की। बाकी लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज पढ़ी। जामा मस्जिद में मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने मस्जिद के कर्मचारियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुबह साढ़े छह बजे नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि इस त्योहार की सबसे बड़ी विशेषता फितरा (अपने भोजन का कुछ हिस्सा) और जकात (संपत्ति का कुछ हिस्सा) के माध्यम से असहायों और गरीबों की मदद करना है।
विज्ञापन

दुगड्डा में जामा मस्जिद में इमाम रहमत अली ने ईद की नमाज अदा की। शांति व्यवस्था बनाए रखने में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पालिका अध्यक्ष भावना चौहान, ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंतुरा, विपिन गर्ग व हरेंद्र रावत ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी में जामा मस्जिद बौराड़ी में इमाम मुफ्ती जुबेर अहमद ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पांच नमाजियों को नमाज अदा करवाई। अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदाकर कोरोना संकट से निजात दिलाने और सभी की खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर जामा मस्जिद के पूर्व सदर मुशर्रफ अली, पूर्व राज्यमंत्री याकूब सिद्दकी, फारूख शेख, अबरार अहमद, मुर्तजा बेग, इशरार अहमद फारशूकी, अनफीस खान, सरताज अली, असगर अली, अशद आलम, शकील अहमद, मेहबूब, सरफराज अली आदि मौजूद थे।
गोपेश्वर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घर पर ही नमाज पढ़ी और एक दूसरे को ईद की बधाईयां दीं। इस मौके पर सहबाज अहमद, आदिल अमीन, शहबाद, मैराज, आरिश फैशल आदि मौजूद थे। नंदप्रयाग, जोशीमठ, चमोली, घाट क्षेत्रों में भी ईद सादगी से मनाई गई।
कर्णप्रयाग में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर मोहम्मद आफताब, कमालुदीन सिद्धिकी, इंतियाज हुसैन, यासीन, सफीक अहमद, रहीश अहमद, असलम, खुर्शीद अहमद, रहीम सिद्धिकी आदि मौजूद थे।

उत्तरकाशी में विभिन्न पकवान बनाकर परिजनों व मित्रों को भेंट किए। जिला मुख्यालय स्थित मस्जिद के मौलवी कारी यूनुस ने कहा कि यह पर्व हमें समाज की भलाई के लिए अपनी प्रिय वस्तुओं की कुर्बानी देने का सबक सिखाता है। इसलिए सभी लोगों को अपने निजी स्वार्थ भूलकर सच्चाई व मानवता की राह पर चलना चहिए। इस दौरान इस्तियाक अहमद, अकरम बेग, मोहम्मद नासिर, नसीर खान, अल्ताफ अली, इरशाद कुरैशी आदि अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, श्रीनगर, पौड़ी में भी सादगी के साथ ईद मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed