फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Economy collapsed, common man plagued by inflation

अर्थव्यवस्था चौपट, आम आदमी महंगाई से त्रस्त

Tue, 25 Feb 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Economy collapsed, common man plagued by inflation
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विफल हो गई है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है और आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता को अपनी गलती सुधारनी होगी और केंद्र व राज्य दोनों में कांग्रेस सरकार को चुनना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील मुख्यालय धुमाकोट में कांग्रेस की ओर से रैली और जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं। बाजार में मांग घट गई है और आम लोगों की क्रय शक्ति कम हो गई है। बेरोजगारी गत 45 सालों में सबसे अधिक पहुंच गई है। सरकार के गलत निर्णयों से अमीर और अधिक अमीर, गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि धुमाकोट क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी महंगाई से परेशान हैं। रोडवेज बस किराया बढ़ा दिया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में शराब सस्ती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल, दीपक भंडारी, हरिपाल रावत, संजय नेगी, दीनबंधु बलोदी, ज्योति रौतेला, महेश चंद्रा, रेखा आर्य, बीएन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र रावत, सोहन राजा, पृथ्वीपाल, सुरेंद्र बिष्ट सहित कई मौजूद रहे। संचालन पृथ्वीपाल पर्णवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed