{"_id":"66ce0a12faca7e9ea7088250","slug":"dugadda-autumn-sports-competition-thrill-in-competitive-matches-of-kabaddi-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-487243-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता : कबड्डी के संघर्षपूर्ण मुकाबलों में छाया रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता : कबड्डी के संघर्षपूर्ण मुकाबलों में छाया रोमांच
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/दुगड्डा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दुगड्डा विकासखंड की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी के फाइनल एवं रोचक मुकाबले हुए। बुधवार को प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही विजेताओं को 31 अगस्त से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन मुख्य अतिथि विकासखंड दुगड्डा के खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और खेल भावना को महत्व देते हुए प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की सलाह दी। अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ ने राजकीय इंटर कॉलेज कोटड़ीढांग को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 17-16 के मामूली अंतर से हराया। बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सुखरो ने राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 20-18 से हराया।
अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में इंटर कॉलेज मोटाढाक ने इंटर कॉलेज कालागढ़ को 26-24 के अंतर से पराजित किया। तीसरे दिन की प्रतियोगिता संपन्न कराने में फिजिकल एजुकेश टीचर (पीईटी) संजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह रावत, सुरेश सिंह, वीरेंद्र भंडारी, रीना रावत, कलावती, मुकेश सुंद्रियाल और राजवीर सिंह यादव आदि व्यायाम शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान रहा। पीईटी संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन होगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी 31 अगस्त से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो रही पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।