फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dugadda area is burning by smoke-burning

दुगड्डा क्षेत्र में धू-धू कर जल रहे हैं जंगल

Sat, 29 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार Updated Sat, 29 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग में हाईवे से जुड़े जंगल आग की चपेट में हैं। क्षेत्र में जंगलों में आग लगने से धुएं के गुबार उठ रहे हैं। शनिवार को दुगड्डा-धुमाकोट मार्ग पर अज्ञात लोगों ने सड़क के किनारे जंगल में आग लगा दी और फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सिविल क्षेत्रों में भी आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे तापमान में भी भारी वृद्धि हो गई है।

गर्मियों का सीजन चरम पर पहुंचते ही दुगड्डा क्षेत्र में आरक्षित और सिविल क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जंगल धू-धू कर जलने लगे हैं। कोटद्वार, दुगड्डा और कोटड़ी रेंज की पहाड़ियां आग की चपेट में हैं। आसमान में धुंध छा गई है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारे के जंगल भी आग से अछूते नहीं हैं। लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर दुगड्डा और सेंधीखाल के बीच कई जगह जंगल आग की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते पर विभागीय कर्मचारियों और फायर वाचरों ने कई स्थानों पर आग पर काबू पा लिया है, लेकिन एक साथ कई स्थानों पर आग लगने से विभागीय कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुगड्डा के पास के जुवा, उमरैला, शीला, चंडाखाल, बंगला, कांडाखाल आदि सिविल जंगलों में वन संपदा को आग से नुकसान पहुंचा है। चौतरफा आग लगने से वन्यजीवों के जीवन पर भी संकट मंडराने लगा है। क्षेत्र के वन अनुभाग अधिकारी चंद्रमोहन का कहना है कि सूचना मिलते ही फायर टीम आग बुझाने के लिए पहुंच रही है। आग लगाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed