{"_id":"614dd5738ebc3eff694ef983","slug":"due-to-lack-of-net-connectivity-the-work-in-the-main-post-office-came-to-a-standstill-kotdwar-news-drn3913655169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट कनेक्टिविटी न होने से मुख्य डाकघर में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट कनेक्टिविटी न होने से मुख्य डाकघर में कामकाज ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ मार्ग स्थित मुख्य डाकघर में पंद्रह दिनों से नेट कनेक्टिविटी न होने से कामकाज प्रभावित है। लोग विभिन्न कामों के लिए डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। डाक विभाग के अभिकर्ता इस संबंध में शिकायत करने के लिए बीएसएनएल के कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां सक्षम अधिकारियों के नहीं होने पर अभिकर्ताओं ने रोष जताया।
डाक अभिकर्ताओं ने कहा कि पंद्रह दिनों से मुख्य डाकघर में नेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी है, जिससे लोगों की आरडी, एफडी, एनआईएस, एनएससी आदि का पैसा जमा नहीं करा पा रहे हैं। कहा कि रोज 40 रुपये किराया लगाकर ऑटो से डाकघर आ रहे हैं और काम नहीं होने पर उन्हें लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने नेट कनेक्टिविटी जल्द सुचारु करने की मांग की। शिकायत दर्ज कराने वालों में विजयलक्ष्मी, संध्या नेगी, रेखा मैंदोला, किरन जुयाल, अनीता काला, रेखा बिष्ट, सुनीता देवी, निर्मला देवी, रेनू नेगी, संगीता जोशी, शकुंतला नेगी, मंजू बिष्ट आदि शामिल रहे। उधर, जेई शबाना परवीन ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सभी लाइनें दुरुस्त हैं। एनटीआर में फॉल्ट आने के कारण नेट कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।