फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water crisis in five villages of Dugadda block

Kotdwar News: दुगड्डा ब्लॉक के पांच गांवों में पेयजल संकट

Wed, 23 Aug 2023 03:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 23 Aug 2023 03:33 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in five villages of Dugadda block
फोटो
विज्ञापन




मलबा आने से धरगांव पेयजल योजना लाइन क्षतिग्रस्त, रास्ते भी बंद

ग्रामीण एक किमी दूर स्रोत से ढोकर ला रहे हैं पानी



संवाद न्यूज एजेंसी



कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाॅक के अंतर्गत धरगांव समेत आसपास के पांच गांवों में आपदा के 15 दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि मलबा आने से जहां गांव में चरेख-धरगांव सड़क बंद पड़ी है। वहीं धरगांव पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोग करीब एक किमी. दूर स्रोत से सिर पर पानी ढो कर ला रहे हैं। रास्ता भी मलबे से पटा होने के कारण लोगों को स्रोत तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं और हादसे की आशंका बनी है।

ब्लाक के धरगांव, क्वीरीखाल, सिमलखेत, सौंटियालधार और गहड़ गांव में क्वीरीखाल-सिमलखेत-धरगांव पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। सिमलखेत में पहाड़ी से मलबा आने के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे पांचों गांवों में पेयजल संकट बना है। स्थिति यह है कि इन गांवों के करीब 250 परिवार एक किमी. दूर स्रोत से पानी ला रहे हैं। वहीं धरगांव निवासी बशीर अहमद ने शासन-प्रशासन से मलबा हटाकर मार्ग खोलने और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन




कोट

आपदा न्यूनीकरण मद में बजट की डिमांड की गई है। बजट मिलते ही पेयजल लाइन दुरुस्त कराकर धरगांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - त्रिभुवन गुसाईं, अवर अभियंता जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed