{"_id":"628521e187736d47506543be","slug":"drinking-water-and-road-issues-dominated-the-dwarkhal-bdc-meeting-kotdwar-news-drn41210460","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारीखाल बीडीसी बैठक में छाए रहे पेयजल और सड़क के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारीखाल बीडीसी बैठक में छाए रहे पेयजल और सड़क के मुद्दे
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल में बीडीसी बैठक को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार द्वारीखाल में चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम त्रैमासिक बीडीसी बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पेयजल, सड़क आदि समस्याएं उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की।
ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जल निगम एवं जल संस्थान की चर्चा के दौरान ग्राम प्रधान सीलाडांडा यशोदा देवी ने सिमल्या, जवाड़, घंडालू आदि गांवों में पेयजल समस्या की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। लोनिवि की चर्चा के दौरान ग्राम प्रधान हतनूड़ रोशन सिंह रावत ने कांडाखाल-दुगडडा मार्ग पर हतनूड़ में स्क्रपर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। प्रधान च्वरा अर्जुन सिंह ने कॅूकाणी च्वरा रोड पर पुश्तों की आवश्यकता बताई। प्रधान नैरूल ऊषा देवी ने उनके गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता रावत ने मंगोली गांव में झूलापुल के डामरीकरण की मांग की।
सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल रावत ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व सीडीओ प्रशांत आर्य, डीडीओ पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा के साथ नव निर्मित ब्लाक कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम लैंसडौन स्मृता परमार, जाखणीखाल के तहसीलदार मनजीत सिंह गिल, परियोजना अधिकारी स्वजल दीपक रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रभारी बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सज्जन सिंह रावत ने किया।