फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dr. Chinmay Pandya will represent the country in the United Nations Climate Change Conference

Kotdwar News: डॉ. चिन्मय पंड्या करेंगे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व

Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dr. Chinmay Pandya will represent the country in the United Nations Climate Change Conference
हरिद्वार। जलवायु परिवर्तन जैसी व्यापक चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से 4 से 22 नवंबर तक अजरबैजान की राजधानी बाकू में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के नेता और विशेषज्ञ शामिल होंगे। देश से प्रतिनिधि के तौर पर इस सम्मेलन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉॅॅ. चिन्मय पंड्या प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस विशेष सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श कर उनका समाधान ढूंढना है। पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर डॉ. चिन्मय पंड्या के नेतृत्व में गायत्री परिवार लंबे समय से कार्य कर रहा है। हाल ही में डॉ. चिन्मय पंड्या ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित नदी संरक्षण शिखर सम्मेलन, राष्ट्रीय नदी संगम, भारत जल सप्ताह जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजनों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों को गायत्री परिवार के प्रतिनिधि के तौर पर पुरजोर तरीके से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed