फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dr. APJ Abdul Kalam prepares for State Science Festival

डा. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव की तैयारी पूरी

Mon, 25 Nov 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dr. APJ Abdul Kalam prepares for State Science Festival
चार दिवसीय राज्यस्तरीय डा. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव-2019 का आयोजन 27 नवंबर से जीआईसी कोटद्वार में होगा।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एससीईआरटी के विज्ञान एवं गणित शिक्षा प्रकोष्ठ पाठ्यक्रम शोध एवं विकास विभाग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 13 जनपदों के 494 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक जनपद से 38 छात्र-छात्राएं और उनके मार्गदर्शक के रूप में 5 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की सफल आयोजन और चाक चौबंद व्यवस्थाओं के लिए 11 समितियां बनाकर नगर के शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंगलवार शाम तक सभी जनपदों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं पहुंच जाएंगे। 27 नवंबर को उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और विशिष्ट अतिथि लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत करेंगे। 30 नवंबर को कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा सचिव मीनाक्षी आर सुंदरम होंगे। इस मौके पर एससीईआरटी संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप रावत, बीईओ लखपत खुगशाल, एससीईआरटी के राज्य समन्वयक विवेक गुप्ता, प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, जीआईसी सुखरो के प्रधानचार्य रवींद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed