{"_id":"692ec4d73ea763d50708de00","slug":"dont-be-afraid-of-cancer-fight-it-dr-shahnawaz-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120173-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है : डॉ. शहनवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है : डॉ. शहनवाज
Tue, 02 Dec 2025 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 02 Dec 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की ओर से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कैंसर जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। इस दौरान 1226 मरीज लाभान्वित हुए। अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉ. शहनवाज ने कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया। कहा कि हमें कैंसर से डरना नहीं, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना है।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि वे महंत देवेंद्र दास महाराज से भविष्य में महिलाओं के लिए भी काेटद्वार में विशेष शिविर लगाने की मांग करेंगी। कैंसर के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम प्रत्येक स्कूल एवं कॉलेज में लगातार हाेने चाहिए। महंत इंद्रेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉ. शहनवाज ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। इस दौरान ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांचें भी की गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, श्री गुरु राम राय कॉलेज के निदेशक धीरेंद्र माेहन रतूड़ी, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश नेगी, विभाकर डबराल, प्रवेश कुमार बडोला, प्राचार्य डॉ गिरीश उनियाल, प्राचार्य डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।