फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Distribute ration through biometric system

बायोमीट्रिक प्रणाली से वितरित करें राशन

Wed, 19 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Distribute ration through biometric system
नगर निगम क्षेत्र के राशन डीलरों की बैठक हुई, जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन डीलरों को शत प्रतिशत राशन कार्ड धारकों को बायोमीट्रिक प्रणाली के माध्यम से राशन वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी कुसाल सिंह कोहली ने कहा कि जून में केंद्र सरकार की ओर से वन कार्ड वन नेशन योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड को जारी किया जाना है। इससे पहले सभी राशन उपभोक्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना है। मई तक शत प्रतिशत राशन उपभोक्ताओं को ऑन लाइन से जोड़ते हुए स्मार्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने राशन डीलरों से कहा कि कई कार्डधारकों का अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो सका है। कई के आधार कार्ड और राशन कार्ड में विभन्न नाम हैं, जिसके कारण उनका ऑनलाइन लिंक नहीं हो पा रहा है। स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को डीलरों के माध्यम से उनके द्वारा भरा गया फार्म को प्रिंट कराकर जांच पत्र दिया जाएगा। उसके बाद कार्ड धारक स्वयं फार्म में हुई गलतियों को ठीक करके राशन डीलर को वापस करेंगे। इसके बाद उनको ऑनलाइन लिंक कर राशनकार्ड धारक को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खाद्य पूर्ति अधिकारी कोटद्वार करण क्षेत्री, राशन डीलर राजेश्वर कुमार, शारदा सिंह, अलका देवी, अर्जुन राणा, सुरेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, ज्योति देवी, सुरेश चंद्र उनियाल, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र प्रसाद धूलिया, जीत सिंह रावत, हरीश भंडारी, पूरन सिंह, सतीश चंद्र कुंडलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed