फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar News: Boy Fight with Leopard to save his friend

डर पर भारी साहस: दोस्त को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गया धीरज, मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

Thu, 22 Sep 2022 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 06:27 PM IST
सार

हिम्मत दिखाते हुए गुलदार के पंजों से अपने साथी सुनील को छुड़ाने के लिए धीरज गुलदार से भिड़ गया। उसके शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन
Kotdwar News: Boy Fight with Leopard to save his friend
गुलदार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दोस्त को बचाने के लिए एक युवक गुलदार से भिड़ गया और दोनों की जान बच गई। बुधवार सुबह छह बजे दोस्त को गुमखाल छोड़कर वापस पैदल लौट रहे दो युवकों पर झारापानी के पास गुलदार ने हमला कर दिया। घायल युवकों का छावनी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। दोनों युवक सेना में भर्ती होने के लिए नगर में किराए पर रह रहे हैं।

विज्ञापन


छावनी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि सुनील सिंह (24) और धीरज सिंह (23) हाल निवासी लैंसडौन को गुलदार ने घायल कर दिया। गुलदार को देखकर दोनों भागने लगे। इस दौरान उसने सुनील पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हिम्मत दिखाते हुए गुलदार के पंजों से अपने साथी सुनील को छुड़ाने के लिए धीरज गुलदार से भिड़ गया। उसके शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। हमले में दोनों युवकों के हाथ व घुटनों में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सितंबर को एक गुलदार पिंजरे में हो चुका कैद
वन विभाग ने चार सितंबर को एक गुलदार पिंजरे में कैद कर अन्य किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लैंसडौन पर्यटन नगरी है। यहां गुलदारों के बढ़ते हमले पर्यटन गतिविधियों पर भी असर डालेंगे। समाज सेवी डा. एसपी नैथानी का कहना है कि वन विभाग को ऐसे मामलों में गंभीरता दिखाने की जरूरत है। एक गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद भी हमले जारी रहना गंभीर बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed