फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dhaneshwar Dwivedi will present a research paper at the Global Sanskrit Conference in Bangkok.

Kotdwar News: बैंकॉक के वैश्विक संस्कृत सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे धनेश्वर द्विवेदी

Sun, 11 Oct 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 11 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Dhaneshwar Dwivedi will present a research paper at the Global Sanskrit Conference in Bangkok.
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के थापला गांव निवासी धनेश्वर द्विवेदी का नाम बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित पांचवें वैश्विक संस्कृत सम्मेलन के 14वें तकनीकी सत्र में शोधपत्र प्रस्तुति के लिए शामिल किया गया। गढ़वाल विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाहीथौल के संस्कृत विभाग के शोधार्थी की यह उपलब्धि उनकी अकादमिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
विज्ञापन

धनेश्वर का जन्म सात अक्तूबर 1996 को थापला गांव में हुआ। उनके पिता राकेश द्विवेदी किसान एवं माता बीना देवी कमलपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में भोजन माता हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा। प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सराईखेत से प्राप्त कर रीठाखाल स्थित संस्कृत विद्यालय में अध्ययन किया। कक्षा सात में असफलता मिलने के बाद उन्होंने अपनी दिनचर्या बदली और नियमित मेहनत की। आगे चलकर उत्तर मध्यमा की परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने हरिद्वार के आश्रमों में सेवा भी की। उन्होंने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय से शिक्षा शास्त्री, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से संस्कृत साहित्य में स्नातकोत्तर और हिंदी साहित्य में एमए की उपाधि प्राप्त की। द्विवेदी साहित्य लेखन और संपादन से भी जुड़े हैं। उनकी दो दर्जन से अधिक लेख और कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें बाल कवि सम्मान-2018 और युवा प्रतिभा दीपशिखा सम्मान-2019 से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed