फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pledged to help the needy on Agrasen Jayanti.

Kotdwar News: अग्रसेन की जयंती पर जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प

Sun, 11 Oct 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 11 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Pledged to help the needy on Agrasen Jayanti.
कोटद्वार। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्री महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और आदर्शों को याद करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

तीलू रौतेली चौक पर रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुबोध गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। कहा कि महाराजा अग्रसेन महान सूर्यवंशी राजा और अग्रवाल समाज के संस्थापक माने जाते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों के नाम पर 18 गोत्रों की परंपरा विकसित हुई जो अग्रवाल समाज की पहचान है। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। कैलाश चंद्र अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, डॉ. ईश्वर शरण अग्रवाल, अचल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, पूर्ति अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता, जीवन जैन, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed