{"_id":"6acb79ac2968b93e1605beab","slug":"the-teacher-gifted-bicycles-to-two-meritorious-girls-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127271-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिक्षक ने दो मेधावी बालिकाओं को भेंट की साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिक्षक ने दो मेधावी बालिकाओं को भेंट की साइकिल
Sun, 11 Oct 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। जीआईसी के शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने नवरात्र के प्रथम दिन विद्यालय की दो मेधावी छात्राओं को नई साइकिल भेंट की। उन्होंने कक्षा छह की वैष्णवी और कक्षा नौ की वैशाली को साइकिल प्रदान कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।
शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने कहा कि नवरात्र बालिकाओं के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का पर्व है। इस अवसर पर बालिकाओं को आगे बढ़ाने और उनकी शिक्षा में सहयोग करने का प्रयास किया गया है। प्रतिदिन 20 रुपये के किराये की बचत के हिसाब से महीने में करीब 500 और साल में छह हजार रुपये बचाए जा सकते हैं।
संतोष बताते हैं कि इस पहल में उनकी एमएड की सहपाठी और वर्तमान में दुबई में कार्यरत जसवीर बजाज ने सहयोग दिया है। उन्होंने वर्ष 2016 में साइकिल वितरण अभियान शुरू किया था। जनसहयोग और स्वयं के प्रयासों से अब तक वह तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य की साइकिल जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को दे चुके हैं। वर्ष 2019 में अपनी शादी के अवसर पर भी उन्होंने 10 बालिकाओं को करीब 50 हजार रुपये मूल्य की साइकिलें भेंट की थीं।