{"_id":"6acb78aa16e750ac4e075d56","slug":"sit-in-continues-for-the-construction-of-the-laldhang-chillarkhal-elevated-road-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127269-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल एलिवेटेड मार्ग निर्माण के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल एलिवेटेड मार्ग निर्माण के लिए धरना जारी
Sun, 11 Oct 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल एलिवेटेड मार्ग निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनकारी रविवार सुबह चिल्लरखाल में धरनास्थल पर जुटे। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। कहा कि यह सड़क कोटद्वार, लालढांग और गढ़वाल क्षेत्र के लोगों के लिए दिन-रात आवागमन की सुविधा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने वन विभाग की ओर से लोनिवि को भूमि हस्तांतरित करने में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी पहल क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने सड़क को सामाजिक, आर्थिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार से शीघ्र निर्माण शुरू कराने की मांग की। धरने में रविंद्र सौंद, उम्मेद भंडारी, नरेश धस्माना, कृपाल गुसाईं, मोहन सिंह बिष्ट, अमित राणा, गोवर्धन काला, पुष्पा मेहरा और कल्पना जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद