फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to make drinking water and electricity supply smooth in disaster affected villages

Kotdwar News: आपदा प्रभावित गांवों में पेयजल और बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग

Thu, 24 Aug 2023 08:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to make drinking water and electricity supply smooth in disaster affected villages
सांसद प्रतिनिधि चंडी प्रसाद कुकरेती और पूर्व प्रधान चंद्रमोहन गौड़ ने जल निगम, जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिशासी अधिकारियों से मुलाकात कर मालन घाटी के गांवों में आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइनों और विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की। तीनों विभागीय अधिकारियों ने उन्हें जल्द समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा और जल निगम के अधिशासी अभियंता आशीष मिश्रा से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि दैवी आपदा से मालन घाटी में जल निगम और जल संस्थान की पेयजल योजनाओं और पाइप लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आपदा से मालन घाटी के न्याय पंचायत दूणी-मांडई, सिमलना और चूना महेड़ा गांव में विद्युत लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने नदी घाटियों में अति संवेदनशील स्थानों से गुजर रही विद्युत लाइनों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने, नालीखाल से महाबगढ़ सिमलना के लिए अलग फीडर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed