फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Student Union Elections: 58 nomination papers sold in Kotdwar, 14 in Kanvghati, and four in Jayharikhal.

छात्रसंघ चुनाव : कोटद्वार में 58, कण्वघाटी में 14 और जयहरीखाल में चार पर्चे बिके

Wed, 23 Sep 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 23 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Student Union Elections: 58 nomination papers sold in Kotdwar, 14 in Kanvghati, and four in Jayharikhal.
कोटद्वार। पहले दिन पीजी कॉलेज में 58, राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में 14 और भक्तदर्शन राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में चार नामांकन पत्र बिके। 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज कोटद्वार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एसएस बलूड़ी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 13, उपाध्यक्ष के लिए आठ, सचिव के लिए 10, सहसचिव के लिए सात, कोषाध्यक्ष के लिए छह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के चुनाव प्रभारी प्रो. अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए तीन-तीन, जबकि उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन प्रपत्र बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भक्तदर्शन राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र बिका है। उपाध्यक्ष और सहसचिव पद के लिए पहले दिन कोई नामांकन पत्र नहीं बिका। यहां भी 24 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed