{"_id":"6ab3caf1219608d53808ad07","slug":"gorli-nyaya-panchayat-wins-mla-championship-trophy-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126777-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गोर्ली न्याय पंचायत ने जीती विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गोर्ली न्याय पंचायत ने जीती विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी
Wed, 23 Sep 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधानसभा चौबट्टाखाल की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन खेल मैदान पणखेत (एकेश्वर) में किया गया।
बुधवार को प्रतियोगिता के समापन दिवस पर अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में वाॅलीबाल, खो-खो और पिट्ठू प्रतियोगिताएं हुईं। चौबट्टाखाल विधानसभा की विभिन्न न्याय पंचायतों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित कर एकेश्वर ब्लॉक की गोर्ली न्याय पंचायत ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
वाॅलीबाल के अंडर-19 बालिका वर्ग में कांडई प्रथम, रिंगवाड़ी द्वितीय और गोर्ली तृतीय रही। अंडर-14 बालिका वर्ग में रिंगवाड़ी ने पहला, गोर्ली ने दूसरा और बमोली ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में फरसाड़ी प्रथम, स्यूंसी द्वितीय और रिंगवाड़ी तृतीय रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में गवाणी प्रथम, स्यूंसी द्वितीय और रिंगवाड़ी तृतीय स्थान पर रही।
खो-खो के अंडर-14 बालक वर्ग में देवराड़ी प्रथम, बमोली द्वितीय और मौंदाड़ी तृतीय रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में बमोली ने पहला, देवराड़ी ने दूसरा और ढौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पिट्ठू के अंडर-14 बालक वर्ग में कोला गडरी प्रथम, पिपली द्वितीय और गोर्ली तृतीय रही। दूसरे वर्ग में गोर्ली प्रथम, देवराड़ी द्वितीय और कोला गडरी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
समापन अवसर पर एकेश्वर के ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल असवाल, भगवान गुसाईं और व्यायाम प्रशिक्षक मनोज भारती ने विजेताओं को सम्मानित किया।