फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Decision on civil area of Cantonment on January

Kotdwar News: लैंसडौन छावनी के सिविल क्षेत्र पर फैसला नाै जनवरी को

Mon, 06 Jan 2025 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Decision on civil area of Cantonment on January

विज्ञापन
लैंसडौन। आगामी 9 जनवरी को 10 छावनी क्षेत्रों को कैंट प्रशासन से अलग करने के लिए रक्षा मंत्रालय व सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अंतिम चरण की बैठक दिल्ली में होगी। इस बैठक पर लैंसडौनवासियों की निगाह टिकी है। लोगों को उम्मीद है कि लैंसडौन छावनी के सिविल क्षेत्र के पृथकीकरण पर बैठक में फैसला हो जाएगा।





ब्रिटिशकालीन छावनी अधिनियमों की जटिलता के कारण देशभर की 62 छावनियों से सिविल इलाकों को राज्य सरकार के अधीन स्थानीय निकायों के सुपुर्द करने की कई वर्षों से मांग उठती आती रही है। छह छावनियों का प्रशासन राज्य सरकार के अधीन किया जा चुका है। शेष 56 छावनियों के सिविल इलाकों को स्थानीय निकाय में शामिल करने की प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन






अब 10 छावनियों मथुरा, फतेहगढ़, देहरादून गढ़ी, क्लेमेंटटाउन, बबीना, शाहजहांपुर, अजमेर, डियोलाली, नसीराबाद को लेकर 9 जनवरी को दिल्ली में संयुक्त निदेशक राजेश जोशी की अध्यक्षता में बैठक की जानी है। बैठक में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही राज्य सरकार के अधिकारी शामिल होंगे। इसी बैठक में इन 10 छावनियों की सिविल क्षेत्र की भूमि राज्य सरकार के हवाले करने पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed