फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debris on Pauri Highway and Pulinda Road, Kotdwar cut off from Garhwal.

Kotdwar News: पौड़ी हाईवे और पुलिंडा मार्ग पर आया मलबा, कोटद्वार का गढ़वाल से संपर्क कटा

Tue, 02 Jul 2024 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Debris on Pauri Highway and Pulinda Road, Kotdwar cut off from Garhwal.
कोटद्वार/दुगड्डा। बारिश के कारण जहां पुलिंडा-बल्ली मोटर मार्ग सोमवार रात से ही बंद है। वहीं, मंगलवार दोपहर मलबा आने से पौड़ी नेशनल हाईवे पर भी आवाजाही बाधित रही। जिसके चलते कोटद्वार का गढ़वाल से संपर्क कट गया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे और इसके वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग होने वाला कोटद्वार पुलिंडा बल्ली मोटर मार्ग बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र से ड्यूटी कर लौट रहे अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक दुगड्डा में ही फंसे हुए हैं। पीएमजीएसआई और एनएच खंड की ओर से दोनों मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण दोनों ही मार्गों पर बोल्डर और मलबा गिरने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


सोमवार रात को हुई बारिश से पुलिंडा बल्ली मार्ग पर पुलिंडा और रामड़ी के बीच पांच जगहों पर मलबा आने से रात से आवाजाही बाधित रही। सूचना पर विभाग की ओर से मंगलवार सुबह जेसीबी भेजी गई, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार रात आठ बजे तक भी मार्ग नहीं खुल पाया, जिससे घाड़ क्षेत्र के करीब नौ ग्राम पंचायतों के करीब दो दर्जन गांवों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार के एई योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिंडा बल्ली मोटर मार्ग पर पुलिंडा और रामड़ी के बीच 14, 15 व 16वें किमी. पर स्थिति खतरनाक हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत 14वें किमी पर है। यहां पर बारिश के कारण लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। दो जेसीबी मशीनें भेजकर मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।




वहीं, पौड़ी नेशनल हाईवे पर भी दोपहर 1:30 बजे के करीब पांचवें मील के पास पहाड़ी से गाद आने के कारण आवाजाही बाधित रही। जिससे पर्वतीय क्षेत्र से ड्यूटी कर लौट रहे अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक कर्मचारी दुगड्डा में फंस गए। एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के जेई आशीष सैनी ने बताया कि मौके पर जेसीबी मशीन लगाई गई है। मार्ग को तीन बार खोल दिया गया था, लेकिन बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है। देर शाम तक हाईवे पर आवाजाही शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed