फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debris Not Yet Cleared from Footpath; Maidani Villagers Distressed

Kotdwar News: पैदल मार्ग से अभी तक नहीं हटा मलबा, मैंदणी के ग्रामीण परेशान

Mon, 16 Mar 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 16 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Debris Not Yet Cleared from Footpath; Maidani Villagers Distressed
चौड़ीकरण से सड़क पर आए मलबे को हटाने की मांग
विज्ञापन

नाली निर्माण के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा मैंदणी के लिए स्वीकृत एक किमी मार्ग के चौड़ीकरण का मलबा अभी तक पैदल मार्ग से नहीं हट पाया है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर आए मलबे का उठान, पैदल मार्ग खोलने व नाली निर्माण होने तक ठेकेदार का भुगतान न करने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में ग्रामीणों ने इस संबंध में लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत मैंदणी में वर्ष 2018 में विधायक निधि से मुख्य सड़क से गांव तक करीब एक किमी सड़क का निर्माण किया गया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को भारी सामान ले जाने व बीमार लोगों को मुख्य सड़क तक आवाजाही की सुविधा मिल रही थी। पिछले साल प्रशासक के कार्यकाल के दौरान जिला पंचायत सदस्य द्वारा जल्दबाजी में इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए धन आवंटित कराया गया।
विज्ञापन

ठेकेदार की ओर से खेतों में विस्फोट करने से सड़क पर कई जगह मलबा आ गया था जिसे अभी तक नहीं हटाया गया। पिछले साल जुलाई में भारी बारिश के दौरान गांव के मेटाधारी तोक में हुए भूस्खलन से गांव के अनुसूचित जाति के सात परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से तब इन परिवारों को प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया था। अब दूसरी बरसात आने वाली है लेकिन अभी तक भूस्खलन प्रभावित जोन में पुश्ता नहीं बन पाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में कुलदीप सिंह, श्याम सिंह बिष्ट, भारत सिंह बिष्ट, सुनीता बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed