फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debris fell near Tilvadhang Chowki on Pauri Highway, traffic disrupted for half an hour

Kotdwar News: पौड़ी हाईवे पर तिलवाढांग चौकी के पास आया मलबा, आधा घंटा यातायात बाधित

Tue, 05 Aug 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Debris fell near Tilvadhang Chowki on Pauri Highway, traffic disrupted for half an hour
कोटद्वार/दुगड्डा। पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच तिलवाढांग चौकी के पास पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने से करीब आधा घंटा आवाजाही बाधित रही। इसी स्थान पर सोमवार सुबह एक वाहन पर बोल्डर गिरने से दो युवकों की मौत हो गई थी और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर एनएच प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर आवाजाही शुरू करवाई। वहीं, दुगड्डा में शहीद द्वार के पास मलबा आने से दुगड्डा-धुमाकोट मार्ग पर भी काफी देर तक आवाजाही बाधित रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पत्थरों को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन


रविवार से जारी बारिश का दौर मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे भारी बारिश के दौरान तिलवाढांग चौकी के समीप पहाड़ी से बोल्डर गिरने शुरू हो गए, जिस पर चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पौड़ी नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। इस दौरान करीब आधा घंटा हाईवे पर आवाजाही बाधित रही। मार्ग बंद होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची एनएच प्रशासन की जेसीबी ने मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। सोमवार सुबह इस स्थान पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण मैक्स में सवार दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के जेई आशीष सैनी ने बताया कि मंगलवार सुबह तिलवाढांग चौकी के समीप पहाड़ी से बोल्डर व मलबा गिरने के कारण हाईवे पर आवाजाही आधा घंटे बाधित रही। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, दुगड्डा में शहीद पार्क व वन विभाग की कैटीन के समीप पहाड़ी से पत्थर व मलबा आने के कारण दुगड्डा-धुमाकोट मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची दुगड्डा चौकी पुलिस ने लोगों के सहयोग से सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाकर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। बाद में


लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी मशीन ने मौके पर पहुंचकर अवशेष मलबे को हटाया। इस दौरान काफी देर तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि ढौंटियाल क्षेत्र में मलबा सफाई में कार्य कर रही जेसीबी ने एक घंटे बाद मौके पर पहुंचकर शेष मलबे को सड़क से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed