फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dead body of a teenager found hanging with the help of a chunni in the passenger shed of Devalkhet village.

Kotdwar News: देवलखेत गांव के यात्री शेड में चुन्नी के सहारे लटका मिला किशोर का शव

Mon, 22 Jul 2024 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenager found hanging with the help of a chunni in the passenger shed of Devalkhet village.

विज्ञापन
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के देवलखेत गांव के यात्री शेड में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरिया पर चुन्नी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर सोमवार को कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। वह कक्षा-10वीं का छात्र था।

लैंसडौन तहसील के अंतर्गत पटवारी सर्किल धौलखेतखाल तल्ला बदलपुर-2 पटवारी सर्किल के राजस्व उपनिरीक्षक रंजन बिष्ट ने बताया कि रविवार शाम को देवलखेत के ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के यात्री शेड के सरिए पर चुन्नी के सहारे एक किशोर का शव लटका हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त हिमांशु नेगी (15) पुत्र रविंद्र नेगी निवासी ग्राम पुलिंडा दुगड्डा ब्लॉक के रूप में हुई है। मृतक बांसी गांव में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था, वह दसवीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि मृतक बांसी गांव से रविवार दोपहर 12:00 बजे के करीब ढौंटियाल बाजार पहुंचा था। लोगों ने उसे ढौंटियाल बाजार में घूमते हुए देखा भी था। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं और ना ही कोई सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed