Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Danger remains on the fifth mile report

पांचवें मील के रपटे पर खतरा बरकरार, पुल बनाने की उठी मांग

Thu, 23 Jul 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Danger remains on the fifth mile report
कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार से पांचवें मील के रपटे पर कार बहने से तीन लोगों की मौत के बाद भी लगातार खतरा बना हुआ है, लेेकिन न तो प्रशासन और न ही राष्ट्रीय राजमार्ग खंड इसका स्थायी समाधान निकाल रहा है। दुर्घटना के बाद अब रपटे पर पुल के निर्माण की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवें मील पर बरसाती गदेरे पर बना रपटा प्रतिवर्ष दुर्घटना का सबब बना हुआ है। रपटे के तेज बहाव में गत वर्ष दो बाइक सवार बह गए थे। इससे पहले एक कार बह गई थी। तब कार सवारों को बचा लिया गया था। बावजूद इसके इस रपटे के खतरे पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर सड़क धंसी हुई है, कई स्थानों पर आधी सड़क खो नदी में समा गई है। एनएच पर करीब आधा दर्जन डेंजर जोन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीपक ध्यानी, प्रदीप बडोला, महेश देवरानी व जगमोहन सिंह नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बरसात में प्रतिवर्ष पांचवें मील का गदेरा लोगों की जान ले रहा है। लोग जान हथेली पर लेकर गदेरे के रपटे को पार कर रहे हैं। कहा कि गदरे पर पुल बनाने से बरसात में लोग बिना किसी खतरे के आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार-पौड़ी एनएच का चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। इस कार्य में अब पांचवें मील के गदेरे पर पुल बनाने का कार्य भी जोड़ दिया जाएगा। फिलहाल मार्ग के खतरे को कम करने के लिए मलबा हटा दिया गया है।
-अरविंद जोशी, अवर अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड धुमाकोट
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed