{"_id":"58025f264f1c1bd87529152b","slug":"dalit-used-to-vote-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों का वोट बैंक के लिए किया इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों का वोट बैंक के लिए किया इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार (द्वारीखाल/रिखणीखाल)
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
रिखणीखाल में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन में बोलते लैंसडौन विधायक दिलीप रावत।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारीखाल और रिखणीखाल में आयोजित विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों का केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। द्वारीखाल में जहां पूर्व सांसद बलराज पासी कांग्रेस पर बरसे, वहीं रिखणीखाल सम्मेलन में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल शाह ने कांग्रेस को दलितों का शोषण करने वाली पार्टी बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के अधूरे सपने अब मोदी सरकार पूरा करेगी।
विज्ञापन
शनिवार को रिखणीखाल में आयोजित अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल शाह ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों का वोट बैंक लिए पिछले साठ सालों से इस्तेमाल किया। यही कारण है कि इतने सालों बाद भी दलितों का विकास नहीं हो पाया है, जबकि भाजपा हमेशा से दलितों की हितैषी रही है। लैंसडौन विधायक दलीप रावत ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर का जो सपना अधूरा रह गया है, उसे अब भाजपा की मोदी सरकार पूरा करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सुभाष चंद, पीसी आर्य, वीरबल रिगोड़ी, मोहन सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, गिरीश देवरानी, नागेंद्र सिंह नेगी, गोवर्धन टम्टा, सुरेशानंद, सूर्य देव शाह, शेर सिंह, दीन दयाल शाह, विजय लखेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
द्वारीखाल में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि अटल विहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही केंद्र सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा। विधायक विजया बड़थ्वाल, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा नेता परशुराम, आनंद स्वरूप, सुरेशा सिंह, नवल किशोर व नरेंद्र सिंह ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोरचा के जिलाध्यक्ष बीरबल रिंगोड़ी और संचालन जिला महामंत्री जीपी टम्टा ने किया।