{"_id":"5efcb5f28ebc3e433471f662","slug":"dairy-operator-who-was-draining-milk-from-the-fridge-caused-a-current-death-kotdwar-news-drn3487075138","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज से दूध निकालते हुए डेयरी संचालक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रिज से दूध निकालते हुए डेयरी संचालक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर क्षेत्र स्थित घमंडपुर में बुधवार सुबह फ्रिज से दूध निकालते हुए एक डेयरी संचालक को करंट लग गया। परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि थाना नजीबाबाद स्थित जहानाबाद, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी सचिन (28) पुत्र ऋषिपाल सिंह घमंडपुर में डेयरी की दुकान चलाता था।
वह अविवाहित था और उसने घमंडपुर में कमरा लिया हुआ था। उसके साथ उसका छोटा भाई मुकुल कुमार भी रहता था। परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि सचिन बारिश में भीगा हुआ था। फ्रिज से दूध निकालते वक्त अर्थिंग होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया।