फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Current ran on the pole located on Jaunpur-Degree College road, goat died

Kotdwar News: जौनपुर-डिग्री कालेज मार्ग पर स्थित पोल पर दौड़ा करंट, बकरी मरी

Fri, 21 Jul 2023 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Current ran on the pole located on Jaunpur-Degree College road, goat died
कोटद्वार। जौनपुर-डिग्री कॉलेज मार्ग पर बिजली के पोल पर फैले करंट से एक बकरी की मौत हो गई। जबकि बकरी को बचाने के प्रयास में महिला पशुपालक को भी करंट का झटका लगा है। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारी पोल पर करंट आने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जौनपुर निवासी प्रभा देवी अपनी बकरियों को चुगाने के लिए डिग्री कालेज से सटे जंगल में ले गई थी। शाम को बारिश होने पर वह बकरियों को लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान जौनपुर-डिग्री कालेज मार्ग पर लखेड़ा निवास के समीप एक पोल पर हो करंट से उसकी बकरी की मौत हो गई। बकरी को बचाने के प्रयास में उसे भी करंट का झटका लगा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को दे दी।
विज्ञापन

एसडीओ सिटी कमल सिंह ने बताया कि पशुपालक को बकरी का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही पशुपालक को पशु क्षति का मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा। कहा कि पोल पर करंट आने के कारण का पता लगाने के लिए कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed