फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bajro PWD contractor and EE in the assault, cross complaint

लोनिवि बैजरो में ठेकेदार और ईई में मारपीट, क्रास तहरीर

Tue, 09 Feb 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार Updated Tue, 09 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
  मारपीट की घटना में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जयदीप  सिंह नेगी घायल हो गए हैं, जिन्हें बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया  है। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने जयदीप सिंह नेगी पर उनकी कनपटी में  पिस्तौल तानने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में जान से मारने का प्रयास  बताया है। ईई ने जान का खतरा बताते हुए डीएम और जिले के आलाधिकारियों से  सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया  कि घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। स्यूंसी स्थित लोनिवि दफ्तर  में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। ईई आरपी सिंह ने अपनी तहरीर में  ठेकेदार संघ के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जयदीप सिंह नेगी समेत छह लोगों  के खिलाफ नामजद रिपोर्ट मारपीट, जान से मारने का प्रयास समेत विभिन्न  धाराओं में रिपोर्ट कराई है। उधर, जयदीप सिंह नेगी की ओर से ईई के खिलाफ  हत्या का प्रयास, गालीगलौच, जान से मारने की धमकी की तहरीर दी गई है। देर  रात दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed