फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वन विभाग की एसओजी ने गुलदार की खाल के मामले में एक और दबोचा

वन विभाग की एसओजी ने गुलदार की खाल के मामले में एक और दबोचा

Wed, 03 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की एसओजी ने गुलदार की खाल के मामले में एक और दबोचा
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग ने गुलदार की खाल को बेचने के मामले में मंगलवार देर शाम एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वन प्रभाग की एसओजी टीम ने आरोपी के बयान के बाद मंगलवार देर शाम थलीसैंण के नजदीक जखोला गांव से उसके साथी को धर दबोचा।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को एसओजी टीम ने ट्रैफिकिंग इंडिया संस्था नई दिल्ली की सूचना पर सतपुली में गुलदार की खाल को बेचने के लिए जाते समय कोट ब्लाक के जमुनाखाल निवासी राजेंद्र लाल को गिरफ्तार किया था। कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपने साथी का नाम और पता बता दिया। रेंज अधिकारी दुगड्डा दिनेश घिल्डियाल ने बताया कि वन प्रभाग की एसओजी टीम में शामिल डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल, वन दरोगा भारत बिष्ट, कुलदीप नेगी और थलीसैंण के स्टाफ ने जाखोला गांव में शाम को छापा मारा, जिसमें उन्होंने गुलदार की खाल के मामले में मनवर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर रेंज कार्यालय लाया। आरोपी का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को गुलदार की खाल के साथ पकड़े गए राजेंद्र लाल को कोर्ट के आदेश पर पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed