{"_id":"59e243d74f1c1b9e678b5c57","slug":"91508000727-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारीखाल में चोरों ने तोड़े दुकान के ताले, नगदी ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
द्वारीखाल में चोरों ने तोड़े दुकान के ताले, नगदी ले उड़े
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल विकासखंड के बाजार में चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने राजस्व पुलिस कोे घटना की तहरीर दी है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मस्टखाल से लेकर द्वारीखाल, चैलूसैंण और तूनीखाल बाजारों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनका खुलासा राजस्व पुलिस नहीं कर सकी है।
दुकानदार भारत सिंह नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चोरों ने द्वारीखाल मुख्य बाजार में स्थित उनकी दुकान के ताले तोड़ डाले और वहां रखी नगदी उड़ा ले गए। ग्रामीण दीपक नेगी,परवीन नेगी, गौरव सुयाल, प्रदीप कुमार, मनोज रावत और भारत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। दुकानदारों ने बताया कि सितंबर अंतिम सप्ताह में चोरों ने राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ने की कोशिश की थी। अगस्त में बेखौफ चोरों ने चैलूसैंण बाजार में तीन दुकानों और कांडाखाल में दो दुकानों के ताले तोड़ चोरियों को अंजाम दिया था। इसी माह चोरों ने कुटाडु गांवके एक घर मेंभी सेंध लगाई थी। 24 सितंबर की रात चोरों ने ग्राम कलोड़ी निवासी नरेंद्र सिंह नेगी की द्वारीखाल बाजार स्थित दुकान का ताला तोड़कर बारह हजार की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। लैंसडौन के एसडीएम एसएस सैनी ने बताया कि इन मामलों को दिखवाया जा रहा है।