{"_id":"5a6223e54f1c1ba1268b54a8","slug":"81516381157-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर की दुकान के ताले तोड़ हजारों की चोरी, पटेल मार्ग से स्कूटी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलर की दुकान के ताले तोड़ हजारों की चोरी, पटेल मार्ग से स्कूटी उड़ाई
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला परिषद मार्केट में चोरों ने एक टेलर की दुकान के ताले तोड़कर वहां से हजारों रुपये की नकदी उड़ा ली। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पटेल मार्ग से चोरों ने एक स्कूटी चुरा ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों के बारे में अहम सुराग हासिल किए हैं। चोरों की तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जिला परिषद मार्केट में दून एंड संस टेलर्स के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। वहां चोरों ने कांच का शीशा तोड़कर अंदर रखे करीब 41 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। चोरी की घटना का पता तब चला, जब शुक्रवार सुबह दुकानदार नौशाद अहमद पुत्र निशार निवासी लकड़ी पड़ाव दुकान खोलने के लिए पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी हासिल की। शटर के ताले छेनी और हथोड़े से तोड़े गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
उधर, पटेल मार्ग निवासी मुकेश पुत्र कैलाश ने उनकी एक्टिवा चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने दस बजे उनकी स्कूटी दुकान के सामने खड़ी थी। तभी वह चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।