फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कार से आठ कट्टा गांजा बरामद, छह आरोपी पकड़े

कार से आठ कट्टा गांजा बरामद, छह आरोपी पकड़े

Thu, 14 Feb 2019 10:14 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कार से आठ कट्टा गांजा बरामद, छह आरोपी पकड़े
crime - फोटो : amarujala
बैजरो। ग्राम बगडी के पास कार व बस में टक्कर हो गई, जिससे कार व बस चालक के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम को देखकर कार सवार कार छोड़कर भाग गए। चेकिंग में कार से आठ कट्टे गांजा (भांग पत्ती) बरामद हुई। देर शाम राजस्व पुलिस की टीम ने छह आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक तलाई कांता प्रसाद ने बताया कि बैजरो जा रही बस की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि टीम के पहुंचते ही कार सवार युवक फरार हो गए। संदेह होने पर कार की तलाशी ली, तो उसमें आठ कट्टे गांजा मिला। बरामद गांजे का कुल वजन 83 किलो 300 ग्राम है। जांच में पता चला कि कार कुमाऊं के सराईखेत से बैजरो के रास्ते कोटद्वार जा रही थी। कार से दिल्ली नंबर की तीन अन्य नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि ग्राम प्रहरी राम लाल और रणजीत सिंह की मदद से छह आरोपियों को जंगल से पकड़ लिया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों में अजय चंद्र, ग्राम हरतला मुरादाबाद, दक्ष शर्मा, पिंटू, आकाश, आकाश सिंह, सुभम सभी निवासी सिविल गार्डन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed