फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रोडवेज की बस में जा रहे दंपति से लाखों के सोने के जेवर उड़ाए

रोडवेज की बस में जा रहे दंपति से लाखों के सोने के जेवर उड़ाए

Wed, 28 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस में जा रहे दंपति से लाखों के सोने के जेवर उड़ाए
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में कोटद्वार से दिल्ली जा रहे एक दंपति से लाखों रुपये के सोने के जेवरों पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। दंपति कल्जीखाल के मरगांव में शादी में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी पीड़ित सोहन सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी सावित्री के साथ मूल निवास कल्जीखाल ब्लाक मरगांव में शादी में शामिल होने आए थे। शादी में शामिल होने के बाद बुधवार को कोटद्वार से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि कोटद्वार से ही कुछ लोग उनकी सीट के पीछे बैठे थे, बिजनौर पहुंचने पर जब उन्होंने अपना बैग देखा तो वहां बैग नहीं था और पीछे बैठे लोग भी गायब थे। बैग में सोने के तीन लोकेट, तीन मांग टीके, तीन नथ, चार अंगूठी और एक सोने की चेन थी। सावित्री ने अपने भाई की ओर से बाजार चौकी कोटद्वार में चोरी होने की तहरीर दी। मगर चोरी का मामला यूपी क्षेत्र का बताकर कोटद्वार पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया। एसआई वीरेंद्र चौहान ने बताया कि बाजार चौकी में बस में सोने के जेवर गायब होने का मामला आया था, घटना बिजनौर की थी इसलिए उन्हें बिजनौर में मामला दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed