फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ट्रक ने दो गौवंशों को कुचला, लोगों ने की चालक-परिचालक की धुनाई

ट्रक ने दो गौवंशों को कुचला, लोगों ने की चालक-परिचालक की धुनाई

Sat, 30 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने दो गौवंशों को कुचला, लोगों ने की चालक-परिचालक की धुनाई

विज्ञापन
कोटद्वार। बीईएल आवासीय कॉलोनी के निकट शनिवार की सुबह फैक्ट्री में स्क्रैप छोड़ने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दो गोवंशों को कुचल दिया। इसके बाद आस-पास खड़े लोगों ने ट्रक चालक की जमकर धुनाई कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री संजय गोदियाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना सुबह 9 बजे की है। शनिवार को बाहरी क्षेत्र से फैक्ट्री में स्क्रैप छोड़ने आए तेज रफ्तार ट्रक ने दो गोवंशों को कुचल दिया। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने ट्रक चालक और परिचालक की जमकर धुनाई कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक सीज कर लिया। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाल यूएस जिमिवाल से इस संबंध में वार्ता की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, विभाग मंत्री मनमोहन जुयाल, विभाग गौरक्षा प्रमुख सोमदत्त नैथानी, नगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, जिला संयोजक बजरंग दल दुर्गेश मंमगाईं, नगर सहमंत्री मनोज भंडारी, जिला सुरक्षा प्रमुख संदीप पयाल, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक चांदपुर निवासी असलम पुत्र नजीर अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 429 के तहत मामला दर्ज कर ट्रक सीज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed