{"_id":"597cb8a44f1c1b6c648b47c9","slug":"171501345956-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, परिजनों में कोहराम
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। उदयपुर मल्ला पांच पट्टी के पोखरी तोक में शुक्रवार रात को एक महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई है। घटना का पता परिजनों को शनिवार सुबह लगा, जब महिला का शव घर की छत में संदिग्ध हालात में मिला। नायब तहसीलदार और राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंजाब में नौकरी कर रहे मृतका के पति ने उसके पहुंचने तक शव को हाथ न लगाने की हिदायत दी है।
नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद जखमोला ने बताया कि ग्राम पोखरी डांडा की पुष्पा देवी (47) का शव शनिवार सुबह घर की छत पर जले हुए हालत में मिला। आशंका है कि महिला ने खुदकुशी की होगी। घटना की रात महिला का 16 वर्षीय बेटा जितेंद्र सिंह घर पर ही था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पुष्पा देवी की अपने पति से फोन पर बात हुई थी। मृतका का पति पंजाब में एक होटल में नौकरी करता है। घटना की जानकारी मृतका के पति महिपाल सिंह को दे दी गई है। महिपाल ने उसके घर पहुंचने तक शव को हाथ न लगाने की हिदायत परिजनों, ग्रामीणों और राजस्व पुलिस को दी है। राजस्व पुलिस अब उसके घर पहुंचने का इंतजार कर रही है। मृतका के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़के तथा एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है। दो बेटे पिता के साथ पंजाब में रहते हैं। वहीं छोटा जितेंद्र सिंह मां के साथ गांव में रहता है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार यमकेश्वर राजेन्द्र जखमोला की अगुवाई में राजस्व उप निरीक्षक उदयपुर मल्ला-5, चित्र सिंह, राजस्व उप निरीक्षक उदयपुर वल्ला-3, भीम सिंह असवाल, नाजिर सतेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जानकारी जिलाधिकारी पौड़ी को भेज दी है।