{"_id":"5b4f74934f1c1b8f568b5089","slug":"161531933843-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडामंडी बाजार में मारपीट के आरोपियों पर होगा मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाडामंडी बाजार में मारपीट के आरोपियों पर होगा मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। डाडामंडी बाजार में 14 जुलाई को सिमल्या कोटा निवासी कमलेश काला के साथ हुई मारपीट से गुस्साए उनके परिजन और ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस पर एसडीएम कमलेश मेहता ने नायब तहसीलदार को मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
बुधवार को सिमल्या कोटा गांव के ग्रामीण मारपीट के विरोध में कोटद्वार तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के समक्ष डाडामंडी बाजार के चार लोगों पर कमलेश काला को बेवजह पीटने का आरोप लगाया। कमलेश की पत्नी अनीता काला ने कहा कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार हैं। वह 14 जुलाई को उनके माइके डाडामंडी के पास सीम गांव जा रहे थे। सुबह 10 से 11 बजे के बीच उनके पति डाडामंडी बाजार पहुंचे, तभी डाडामंडी बाजार में चार लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों और लात-घूसों के साथ पिटाई कर दी। उनके पति के गले में सोने की चेन और जेब में 30 हजार रुपये थे। इसके अलावा पर्स में एटीएम आदि को मारपीट करने वालों ने लूट लिया। उनके पति को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कमलेश का भाई जीतराम काला, अजय धूलिया, जगदीश प्रसाद धूलिया, देवाशीश जोशी, पंकज बडोला, रजनीश बेबनी, आयुष ममगाईं, कृष्णा चौधरी व अंकित ममगाईं आदि मौजूद थे।
-फोटो