फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लोडेड ट्रक ने तोड़ी घरों की विद्युत लाइन, लोगों ने काटा हंगामा.

लोडेड ट्रक ने तोड़ी घरों की विद्युत लाइन, लोगों ने काटा हंगामा.

Sat, 29 Jun 2019 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
लोडेड ट्रक ने तोड़ी घरों की विद्युत लाइन, लोगों ने काटा हंगामा.
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के मंदेवपुर, सिगड्डी क्षेत्र में मशीन ले जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर कुछ घरों की विद्युत लाइनें टूट कर सड़क पर आ गिरीं, जिस पर स्थानीय लोग हंगामा काटने लगे। हंगामे की सूचना पाते ही कलालघाटी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आक्रोश जताते हुए पुलिसकर्मियों से देर रात को खनन में जुटे ट्रैक्टर और डंपरों के ओवर लोडिंग और तेज रफ्तार से चलने पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार देर रात मंदेवपुर, सिगड्डी क्षेत्र में मशीन ले जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर कुछ घरों की विद्युत लाइन टूट गईं। ट्रक द्वारा विद्युत लाइन के टूटने की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और हंगामा काटने लगे। हंगामे की खबर लगते ही कलालघाटी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामला शांत कराने लगे। इस दौरान तेज रफ्तार से खनन सामग्री ले जा रहे चार डंपरों को भी ग्रामीणों ने मौके पर रोक लिया और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस ने 184 एमवी एक्ट में रोके गए चार डंपरों का चालान काट दिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि ओवर लोडेड ट्रैक्टर और डंपरों के तेज रफ्तार से चलने पर जहां एक ओर लोगों की जानमाल की हानि का अंदेशा बना हुआ है, वहीं जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। हंगामा काटने वालों में जगदीश सती, पुष्कर जोशी, पूरण चंद्र खुल्बे, अंकित काला, मंजू देवी, दिनेश जोशी, पुष्पा देवी, सुमति देवी, भैरव पंत व रामप्यारी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed