फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम में दस्तावेजों से छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा तूल

नगर निगम में दस्तावेजों से छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा तूल

Fri, 28 Jun 2019 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में दस्तावेजों से छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा तूल
कोटद्वार। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार रात को कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से कंप्यूटर और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में नगर निगम के सफाई निरीक्षक की ओर से नगर आयुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

गत 25 जून की रात को नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से कार्यालय के कंप्यूटर और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई और इसका वीडियो भी वायरल हो गया था। मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त को मामले में ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग उठाई थी। इसके अलावा भाजपा पार्षदों ने मेयर हेमलता नेगी का घेराव भी किया था।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख अब नगर निगम प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मामले में सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि 25 जून की रात सवा आठ बजे उन्हें कर्मचारी का फोन आया कि नगर निगम कार्यालय खुला है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि निगम के दो पार्षद के साथ ही एक आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय में कंप्यूटर खोलकर बैठे थे। पत्र में कहा गया कि कंप्यूटर में स्वास्थ्य अनुभाग, गृहकर अनुभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ सर्वेक्षण व एमआईएस आदि डाक्यूमेंट का डाटा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन पर पूर्णत: ऑनलाइन कार्य होता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर तीनों से यह भी पूछा जाए कि उन्होंने किसकी अनुमति से सरकारी कंप्यूटर और सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed