फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से सलाखों के अंदर पहुंची महिला

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से सलाखों के अंदर पहुंची महिला

Sat, 10 Feb 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से सलाखों के अंदर पहुंची महिला
कालागढ़ (कोटद्वार) केंद्रीय कालोनी से जेवरात हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया व समाचार पत्र में आरोपी महिला का फोटो छपने का लाभ मिला है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय सिंह के मुताबिक पांच फरवरी को कालागढ़ की केंद्रीय कालोनी में सात महिलाओं के साथ जेवरात की ठगी की घटना सामने आई थी। महिलाओं का आरोप था कि एक महिला कालोनी में बर्तन बेचने के बहाने आई। महिला ने कालोनी की सात महिलाओं को झांसे में लेकर उनके जेवरात उड़ा लिए। केंद्रीय कालोनी निवासी अनीता द्विवेदी, आशा रावत, पुष्पा, सुमन देवी, राजेश्वरी, बीना देवी और रीना देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनीता ने बातचीत के दौरान ठग महिला का अपने मोबाइल से फोटो खींच लिया था। इसी फोटो को पुलिस ने वायरल कर किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से मिलती जुलती ठग महिला हरेवली तिराहे पर खड़ी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया। महिला ने अपना नाम साबित्री निवासी महाराज नगर मैहर सतना मध्यप्रदेश बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने ठगी करना कबूल लिया। तलाशी में उसके पास 800 रुपये, एक जोड़ी पाजेब, एक कंठ माला और नथ बरामद हुई। बाकी जेवरात के बारे में महिला ने बताया कि उसका थैला चोरी हो गया है। उसी थैले में ठगी के जेवरात रखे थे। ठग महिला के पकड़े जाने की सूचना पर पीड़ित महिलाएं और उनके परिजन थाने पहुंचे। पीड़ित महिलाओं ने ठग महिला को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed