{"_id":"5b01abef4f1c1be5408b6af8","slug":"111526836207-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से नकदी और मोबाइल उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर से नकदी और मोबाइल उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार
Updated Sun, 20 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पुलिस ने जानकीनगर में व्यापारी के घर पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोबाइल मिले हैं।
चौकी प्रभारी एसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि नजीबाबाद रोड जानकीनगर निवासी व्यापारी महेंद्र कुमार अग्रवाल ने एक लाख रुपये और दो मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार शाम को मुखबिर की सूचना पर बालासौड़ तिराहे से ग्राम गैड़ पैडूलस्यूं पौड़ी गढ़वाल निवासी पुनीत नेगी को दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह जानकीनगर निवासी अपने दोस्त के घर पर आया था और सुबह लौट रहा था। व्यापारी के घर का दरवाजा खुला देख वह अंदर घुसा और उसने दो मोबाइल उठा लिए। उसने किसी प्रकार की नकदी लेने से इनकार किया। पुलिस नकदी को लेकर पूछताछ कर रही है।