{"_id":"5a4d09124f1c1b0f788b6701","slug":"111514998034-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में हुई चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों में हुई चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सोमवार की रात शहर में तीन दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की घटना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित मोबाइल शॉप के स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश के लिए कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।
सर्दियों का सीजन शुरू होते ही कोटद्वार भाबर में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस बार नवंबर से ही भाबर के गांवों में चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया था। जशोधरपुर और हल्दूखाता क्षेत्र में कई दुकानों के ताले तोड़कर चोर सामान और नकदी साफ कर चुके हैं। गत छह दिसंबर को चोर स्टेशन रोड पर पोस्ट आफिस के ताले भी तोड़ चुके हैं। सोमवार रात चोरों ने गैस एजेंसी के दफ्तर समेत तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। मोबाइल शॉप से चोर 85 हजार रुपये की नकदी और 24 स्मार्ट फोन उड़ा ले गए थे। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस अधिकारियों से गश्त बढ़ाने और मामलों का जल्द खुलासा करने को कहा है।