{"_id":"5bf19f8ebdec22699c0c20ce","slug":"101542561678-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घमंडपुर में भाजपा प्रत्याशी से मारपीट, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घमंडपुर में भाजपा प्रत्याशी से मारपीट, तहरीर दी
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में शनिवार रात भाजपा के पार्षद प्रत्याशी कुलदीप रावत के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। मामले में पार्षद प्रत्याशी की ओर से आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी कुलदीप रावत ने तहरीर में कहा कि शनिवार रात वह डोर-टू डोर संपर्क कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर आरोपी ने बेल्ट से मारा। कहा कि जब वह उठकर जाने लगे तो आरोपी के साथ अन्य दो युवकों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि पीड़ित प्रत्याशी कुलदीप रावत की ओर से कोतवाली को तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो
विज्ञापन
फोटो