{"_id":"573de2d54f1c1bfd57ac72c3","slug":"crazy-about-his-future-in-the-youth-fair-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने भविष्य को लेकर युवाओं में जोश, फेयर कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने भविष्य को लेकर युवाओं में जोश, फेयर कल
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Thu, 19 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और ग्राफिक ऐरा की संयुक्त पहल पर कोटद्वार में बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का आयोजन किया जा रहा है। यहां छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा, विषयों और परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उन्हें उनके करियर को चुनने की सही राय दी जाएगी।
विज्ञापन
कोटद्वार के नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में 21 और 22 मई को आयोजित एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। युवाओं के उत्साह को देखते हुए अमर उजाला की ओर से देश के प्रमुख संस्थानों को फेयर में आमंत्रित किया गया है। वर्ष 2016 में 12वीं पास कर चुके अथवा परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं ही स्कालरशिप टेस्ट में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए 12वीं परीक्षा में बैठने का एडमिट कार्ड अथवा रिजल्ट घोषित होने की मार्कशीट दिखानी होगी। एजूकेशन फेयर दोनों दिन पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इसमें होप इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को विश्वस्तरीय होटल मैनेजमेंट और ऑफिस मैनेजमेंट की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आईडीबीआई बैंक की एजीएम श्रृति शर्मा एजूकेशन लोन से संबंधित हर समस्या के समाधान की जानकारी देगी। उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वार युवाओं को कैरियर काउंसिलिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में लगने वाले एजूकेशन फेयर में होप इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पीटालिटी मैनेजमेंट, एचपी, हीरो, जीएलए विश्वविद्यालय, मंगलायतन विवि, साईं इंस्टीट्यूट, एवलोन, बीएफआईटी, सक्षम ट्यूटोरियल्स, डीपीएमआई और जेबीआईटी, यूनियन बैंक, एनआईआईटी नजीबाबाद समेत अन्य प्रतिष्ठित संस्थान भागीदारी कर रहे हैं। मेले में समस्त सरकारी और गैर सरकारी माध्यमिक विद्यालयों/इंटर कालेजों में कक्षा 12वीं पास कर चुके और परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं निशुल्क भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
एजूकेशन फेयर के मुख्य आकर्षण
- एजूकेशन फेयर में रोजाना निकलेंगे लकी ड्रा। जीत सकते हैं स्मार्ट फोन और ढेरों इनाम। - 12वीं पास और बोर्ड परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के लिए निशुल्क करियर गाइडेंस काउंसिलिंग।
- उत्तराखंड के दस मेधावियों को मिलेगी एक लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति। प्रतिभाओं की खोज के लिए 21 मई को होगी टिक मार्क परीक्षा।
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल अथवा परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को परीक्षा के बाद चयनित मेधावी को अमर उजाला की ओर से दस हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- 2016 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में साठ प्रतिशत या इससे ऊपर के अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अमर उजाला करेगा सम्मानित।
- देश की जाने-माने विश्वविद्यालय और शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों के बारे में मिलेगी जानकारी।
- सभी बोर्ड के मेधावी कर सकते हैं फेयर में प्रतिभाग।
- मेले में एचपी के कंप्यूटर और लैपटॉप खरीदने पर विशेष छूट और आकर्षक उपहार।
- मेले में आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से सफलता सामायकी व अन्य ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें भेंट की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
01382-222481
7088689556