फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crane Hydra tramples scooter, two women workers injured

Kotdwar News: क्रेन हाइड्रा ने रौंदी स्कूटी, दो महिलाकर्मी घायल

Thu, 26 Dec 2024 03:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Crane Hydra tramples scooter, two women workers injured

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर परिसर में एक क्रेन हाइड्रा ने सामने से आ रही स्कूटी को रौंद दिया। दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों महिलाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद क्रेन चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम की है। करीब सात बजे सिगड्डी ग्रोथ सेंटर परिसर में एक तेज रफ्तार क्रेन हाइड्रा ने एक फार्मा कंपनी से स्कूटी से घर लौट रहीं दो महिला कर्मियों को रौंद दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना में स्कूटी सवार हरचंदपुर, बिजनौर निवासी मानवी भारद्वाज (19) पुत्री प्रेम कुमार भारद्वाज और कोटद्वार के मवाकोट निवासी ललिता देवी (34) पत्नी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तुरंत निजी वाहन से दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मानवी भारद्वाज की गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना होते ही क्रेन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कण्वघाटी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और क्रेन हाइड्रा को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed