फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corporation repulsed those who encroached on government land

सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने वालों को निगम ने खदेड़ा

Wed, 04 Mar 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation repulsed those who encroached on government land
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लकड़ी पड़ाव में 62 बीघा सरकारी भूमि में अतिक्रमण के इरादे से टिन शेड बना रहे लोगों को नगर निगम कर्मियों ने खदेड़ दिया। नगर निगम कर्मियों ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के सुपरवाइजर मोहम्मद असलम ने बताया कि बुधवार को कुछ लोग लकड़ीपड़ाव में 62 बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के इरादे से टिन शेड बनाने के लिए लोहे की गार्टर, स्टील की चादरें लेकर पहुंचे और टिन शेड बनाने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे नगर निगम के कर्मियों ने टिन शेड बना रहे युवकों से इस संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कौड़िया निवासी एक व्यक्ति ने उक्त भूमि को अपनी बताते हुए उन्हें यहां पर टिन शेड बनाने को कहा, जिस पर वे बुधवार को सामान लेकर पहुंचे। नगर निगम कर्मियों ने उन्हें भविष्य में ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत देकर वहां से खदेड़ दिया। इससे पूर्व नवंबर, 2018 में काशीरामपुर तल्ला में 14 बीघा सरकारी भूमि कब्जाने को लेकर अतिक्रमणकारियों में होड़ लगी थी। तब अतिक्रमणकारियों ने सरकारी भूमि पर रस्सियां लगाकर कब्जे की कोशिश की थी। लोगों के विरोध के बाद तहसील प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed