फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen remember former Prime Minister Jawaharlal Nehru on his death anniversary

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पुण्य तिथि पर किया याद

Fri, 27 May 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Congressmen remember former Prime Minister Jawaharlal Nehru on his death anniversary
महानगर कांग्रेस कमेटी समेत कांग्रेस के सभी घटक संगठनों ने शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महानगर कार्यालय में महानगर इकाई के अध्यक्ष संजय मित्तल की अध्यक्षता में पंडित जवाहरलाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई। कहा कि वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विजय रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री राजा पंवार, विजयपाल सिंह नेगी, विजय माहेश्वरी, विनोद कुमार अग्रवाल, गणेश नेगी, सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनीष चौहान, सुरेंद्र सिंह रावत, रजनीश उप्पल, सुदर्शन रावत, जितेंद्र भाटिया मौजूद रहे। उधर, बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कहा कि आज नेहरू जी के बारे में गलत तथ्य प्रचारित करने वालों को उनके त्याग व बलिदान के बारे में जानना जरूरी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, सेवादल जिलाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, आशुतोष कंडवाल, प्रेम सिंह पयाल, रजनीश रावत, बीरेंद्र रावत, विनोद रावत, गौरव ठाकुर, महेश नेगी, उमेश देवरानी और अतुल नेगी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed